Try, improve, learn & sharE

world's only floating national park


लोकताक झील उत्तर-पूर्व भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है और phumdis (वनस्पति, मिट्टी और अपघटित कार्बनिक पदार्थो का जमाव) के लिए प्रसिद्ध है।
यह झील भारत मे मणिपुर राज्य के बिष्णुपुर जिले में  स्थित है और इस झील का 40 वर्ग किमी तक फैला क्षेत्र विश्व के एक मात्र तैरते हुए राष्ट्रीय उद्यान (national park) के तौर पर जाना जाता है।
विश्व स्तर पर इसे केइबुल लामाजो राष्ट्रीय उद्यान (Keibul Lamjao National Park) के नाम से पहचान मिली हुई है।

यह पार्क लुप्तप्राय संगाई (मणिपुर का ब्राउन-एन्टीलेड हिरण) का एक मात्र आखिरी प्राकृतिक शरण स्थल है, 
संगाई हिरण की एक स्थानीय और लुप्तप्राय उप प्रजाति है, जो मणिपुर, भारत में पाया जाता है, साथ ही यह मणिपुर का राजकीय पशु भी है।


इस झील की पारिस्थितिकी और इसकी जैव विविधता के मूल्य को ध्यान में रखते हुए, 23 मार्च 1990 को रामसर कन्वेंशन (Ramsar Convention) के तहत wetland of international importance के रूप में मान्यता दी गई ।
यहाँ जलपक्षियों की 57 प्रजातियां और अन्य 14 अन्य पक्षियों से सम्बंधित प्रजितियाँ को झील में देखा गया है जिसमें प्रवासी पक्षियों (अधिकांश हिमालय से परे उत्तरी गोलार्ध के विभिन्न हिस्सों से पलायन) की 28 प्रजातियां शामिल हैं। इसके अलावा जानवरों की 425 प्रजातियां दर्ज की गईं। इस सूची में दुर्लभ जानवरों जैसे भारतीय अजगर, सांभर और बार्किंग हिरण शामिल हैं।


अपने विचार हमसे share करें, यदि आप किसी विशेष topic पर notes या tricks चाहते है plz हमें लिखें

चर्चा व प्रश्नोत्तर हेतु हमें  whatsaap पर सम्पर्क करें:
94535135798299717989
&
because sharing is caring🤓
world's only floating national park world's only floating national park Reviewed by Ravi kumaR on January 16, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.